Haryana MC polls: नगर निगम चुनाव में अनिल विज ने डाला वोट, बोले- हरियाणा में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार

Haryana MC polls: नगर निगम चुनाव में अनिल विज ने डाला वोट, बोले- हरियाणा में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार

हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर मतदान जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी अपना मतदान किया। अनिल विज ने वोट डालने के बाद दावा किया कि हरियाणा में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनने जा रही है। अनिल विज ने कहा, “आज हरियाणा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब लोग जानते हैं कि नगर परिषद और नगर निगम में भी भाजपा को चुनेंगे, जिससे विकास कार्य तेजी से होंगे।”

विज ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में विकास को प्राथमिकता दी है और नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से इन योजनाओं को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सत्ता के लिए राजनीति कर रहे हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य हरियाणा का विकास है।

गौरतलब है कि हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा समेत अन्य दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब देखना होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और क्या भाजपा का ‘ट्रिपल इंजन’ हरियाणा में सफल होता है या नहीं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img