Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: मंत्री आशीष सूद का केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप, कहा– हर साल मांगकर लेते थे लाखों के मोबाइल

Delhi: मंत्री आशीष सूद का केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप, कहा– हर साल मांगकर लेते थे लाखों के मोबाइल

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है, जहां भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है। सूद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी टीम ने जनता के पैसों पर बार-बार महंगे मोबाइल खरीदे और सरकार को बदनाम करने की कोशिश की।

आशीष सूद ने कहा, “ये वही अरविंद केजरीवाल हैं, जो कभी कहा करते थे कि हम तो बहुत अच्छी-अच्छी नौकरियां छोड़कर राजनीति में आए हैं और अब अपना जीवन देश और जनता की सेवा में लगाना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि उन्होंने अपनी सुविधाओं के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इतने महंगे मोबाइल फोन खरीदे, वो भी सरकार के खर्चे पर, और इससे हमारी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।”

सूद ने यह भी दावा किया कि मोबाइल फोन आज के दौर में एक ज़रूरत जरूर है, लेकिन केजरीवाल सरकार के मंत्रियों ने इसका गलत फायदा उठाया। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि मोबाइल एक आवश्यकता है लेकिन हमारी सरकार में कोई मंत्री अपने निर्धारित लिमिट से ज़्यादा खर्चे का दावा नहीं करता। लेकिन ये लोग 2-2 लाख रुपये के मोबाइल लेते थे और वो भी लिखकर मांगते थे कि लिमिट बढ़ा दो। हर साल सरकार के पैसों से नया मोबाइल लिया जाता था। यह सब जानबूझकर किया गया, और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें