Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा के होटल से RAW का फर्जी अफसर गिरफ्तार, बंगाल से जुड़े तार

नोएडा के होटल से RAW का फर्जी अफसर गिरफ्तार, बंगाल से जुड़े तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को 2000 बैच का आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी इन्द्रानील रॉय, जो पश्चिम बंगाल के 24 परगना का निवासी है, अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 51 में एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल का किराया मांगे जाने पर उसने खुद को रॉ का डीआईजी बताकर दबाव बनाने की कोशिश की। उसने फर्जी आईडी दिखाकर न केवल किराया देने से मना किया बल्कि होटल के कर्मचारियों को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच भी दिया।

होटल प्रबंधन ने तुरंत इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना सेक्टर 49 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इन्द्रानील रॉय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक फर्जी आईकार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, और एक नीले रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि पहले ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाला इन्द्रानील, अपने निजी स्वार्थ के लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाकर लोगों को धोखा दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *