चुनाव में हरियाणा भाजपा का हश्र पंजाब कांग्रेस की तरह होगा – डॉ अजय सिंह चौटाला

चुनाव में हरियाणा भाजपा का हश्र पंजाब कांग्रेस की तरह होगा – डॉ अजय सिंह चौटाला

चुनाव में जेजेपी-एएसपी गठबंधन के कार्यकर्ता संगठित होकर दिखाएंगे अपनी ताकत – डॉ चौटाला

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 31 अगस्त। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाली भाजपा का हश्र भी पंजाब कांग्रेस की तरह होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था लेकिन कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, अब हरियाणा में भी भाजपा का यही हाल देखने को मिलेगा। वे शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से रूबरू थे। अजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे इसलिए लोकसभा के विपरीत परिणाम देखने को मिलेंगे।

एक सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सांठगांठ आज जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले दस वर्ष से केवल चुनाव के वक्त भूपेंद्र हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई करने का नाटक करती है, अगर भाजपा सरकार की मंशा सही होती तो वह बहुत पहले बिना देरी के कार्रवाई कर सकती थी। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा और भूपेंद्र हुड्डा दोनों जरूरत के अनुसार चुनाव में एक-दूसरे के लिए खुला मैदान छोड़ देते है और यह सबने राज्यसभा चुनाव में भी देखा है।

बुढ़ापा पेंशन के विषय पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार में हिस्सेदार दौरान जेजेपी के ही प्रयासों से आज देशभर में हरियाणा में सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन हुई है, अगर जेजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता तो पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए होती। डॉ अजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुढ़ापा पेंशन 6000 रूपए करने का वादा जनता से किस हिसाब से कर रहे है जबकि वे 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं, उस समय बुढ़ापा पेंशन क्यूं नहीं बढ़ाई गई? उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर सकते है, भोले-भाले किसानों की जमीन लूटकर बड़े उद्योगपतियों को दे सकते है, इसलिए जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेजेपी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन के कर्मठ एवं मजबूत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का काम करें। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी हरियाणा में महिलाओं और युवाओं को सबसे ज्यादा टिकट देने का काम करेगी, क्योंकि देश का भविष्य युवा है और उनको राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए जेजेपी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के घोषणा पत्र में गरीब, किसान, कमरे के हितों पर खास ध्यान रखा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img