दिल्ली में मूसलधार बारिश से जगह-जगह जल भराव, सब-वे पर BJP पार्षद ने नाव चला कर जताया विरोध

दिल्ली में मूसलधार बारिश से जगह-जगह जल भराव, सब-वे पर BJP पार्षद ने नाव चला कर जताया विरोध

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे भी जल भराव से नहीं बच पाया है. एक्सप्रेसवे के सब-वे पर जगह-जगह जल भराव हो गया है. विनोद नगर इलाके में सब-वे पर भारी जल भराव की वजह से कई गाड़ियां फस गई है. स्थानीय भाजपा निगम पार्षद रविंद्र सिंह नेगी ने इस जल भराव के लिए दिल्ली सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने सब-वे पर नाव चला कर विरोध जताते हुए कहा की, विनोद नगर स्कूल के पीछे एक्सप्रेसवे के सबवे पर जब भी बारिश होती है जल भराव हो जाता है, इसके लिए दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी विभाग जिम्मेदार है .

पीडब्ल्यूडी ने अपने नाले की सफाई नहीं की है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. उन्होंने बरसात से पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाया था, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिसका नतीजा है कि आज सड़क दरिया बन गया है और बस ड्राइवर का कहना है कि काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी में गाड़ियां फंसकर खराब हो चुकी है. आपको बता दे की विनोद नगर के अलावा भी सबवे में जगह-जगह जल भराव हो गया है. गाजीपुर अंडरपास के पास सभी पानी जमा हुआ है, इसके अलावा पांडव नगर अंडरपास में भी पानी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img