Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

लिफ्ट गिरने से 6 घायल

-सातवीं से सीधे तीसरी मंजिल पर आ गई लिफ्ट
लिफ्ट गिरने से 6 घायल

गाजियाबाद।अहिंसाखंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में गुरुवार रात लिफ्ट गिरने से छह लोग घायल हो गए। यह हादसा सोसाइटी के बी-ब्लॉक में हुआ, जब लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से सीधे तीसरी मंजिल पर आ गई। लिफ्ट गिरने की खबर पर सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लिफ्ट में सवार लोगों को कुछ चोटें भी आई हैं। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सोसाइटी में बार-बार लिफ्ट गिरने से लोग काफी डरे हुए हैं।

शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में गुरुवार को सातवीं मंजिल से तीसरी मंजिल पर लिफ्ट गिरने से कई लोग घायल हो गए। लिफ्ट के फंसने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सोसाइटी में रहने वाले अंकित ने बताया कि वे परिवार के साथ 10वीं मंजिल पर रहते हैं और उनकी सास आरती शर्मा, भाई सिद्धार्थ और बहन अंकुशा उनसे मिलने के लिए उनके घर आए थे।
इसी दौरान रात में जब वे अपने बेटे विराज और बेटी ईशाना के साथ सभी लोगों को छोड़ने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, तो लिफ्ट 10वीं से सातवीं मंजिल तक तो ठीक चली। मगर अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट तेजी से नीचे आने लगी और दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में आकर फंस गई। लिफ्ट की लाइट और पंखा दोनों बंद हो गए। अचानक लिफ्ट रुकने से उनकी सास गिर गईं और बच्चों को छोड़ सभी के घुटने और कमर में झटका लगा। 10 मिनट तक लिफ्ट फंसने के बाद गार्ड ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान लिफ्ट के ऊपर रहने की वजह से सभी को करीब पांच फुट से कूदना पड़ा। अंकित ने बताया कि उनकी सास को घुटने में, बहन और भाई को हाथ और पैर पर खरोंच आ गई। स्थानीय निवासी प्रिया बिष्ट ने बताया की दोपहर में भी पांच मिनट के लिए एक बच्चा और महिला लिफ्ट में फंस गए थे। जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया था। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट फंसने की समस्या आ रही है। यह सोसाइटी में रहने वाले लोगों के जीवन के लिए बहुत गंभीर खतरा है। सोसायटी में एक दर्जन से अधिक लिफ्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। एओए द्वारा लिफ्ट की तकनीकी जांच की रिपोर्ट और भविष्य में इसे रोकने के लिए हर बार की गई कार्रवाई निवासियों के साथ साझा नहीं की जाती है। एओए अध्यक्ष बलविंदर परिहार का कहना है तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट खराब हो गई थी। लिफ्ट में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जल्दी ही सभी लिफ्टों को ठीक कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *