राज्यदिल्ली

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने घंटों की दबिश के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, दोस्त को गोली मारने के बाद से था फरार

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने घंटों की दबिश के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, दोस्त को गोली मारने के बाद से था फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में एक पुराने विवाद में हुए झगड़े के चलते 15/16 अगस्त की रात को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मर्डर के आरोपी को पकड़ने के ल‍िए पुलिस टीम ने द‍िल्‍ली और यूपी के कई इलाकों में जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुल‍िस टीम को तकरीबन 60 घंटे के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई. ग‍िरफ्तार आरोपी की पहचान अजीम, सीमापुरी (दिल्ली) के रूप में की गई है जोक‍ि मूल रूप से यूपी के धामपुर के नांद्रू गांव का रहने वाला है.

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, सीमापुरी थाना पुलिस को 16 अगस्त को पीसीआर कॉल मिली थी क‍ि डीटीसी डिपो सीमापुरी के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है जोक‍ि सड़क पर पड़ा हुआ है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर सीमापुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर विनीत तोमर को जांच सौंपी गई. एसीपी सीमापुरी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनीत तोमर के नेतृत्व में क्रैक टीम का गठन किया गया. टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की पुलिस को संद‍िग्‍ध के तौर पर सीमापुरी के रहने वाले अजीम के बारे में जानकारी म‍िली. जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते थे.

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और कहीं छुप गया था. पुलिस टीम आरोपी के गांव नांद्रू रवाना हुई जहां पर उन्‍होंने नांद्रू गांव के अलावा धामपुर, शिवहर, नगीना और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कीं और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की. पुल‍िस ने आरोपी को पकड़ने के ल‍िए संभावित ठिकानों पर भी नाकाबंदी की. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए भी मॉनिटरिंग की गई. उसके 20 नंबरों से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली गई. इस दौरान आरोपी के परिवार के सभी मोबाइल बंद मिले.

जांच पड़ताल के दौरान फरार संद‍िग्‍ध के बारे में गुप्त मुखब‍िरों से एक खुफिया जानकारी मिली. इस पर पुलिस टीम ने नई सीमापुरी और आसपास के इलाकों में कई छापेमारी कीं और लगातार 60 घंटे के लंबे प्रयासों के बाद टीम को एक और पुख्‍ता इनपुट मिला कि आरोपी दिल्ली में ही ट्रांसफर हो गया है. इस खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नंद नगरी, दिल्ली पर फोकस किया जहां उन्होंने छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार (देसी पिस्तौल और एक खाली कारतूस) को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players