Delhi Fire: दिल्ली के प्रीत विहार में प्राइवेट स्कूल में लगी आग, पड़ोसी मकान और कार भी जलीं, कोई हताहत नहीं

Delhi Fire: दिल्ली के प्रीत विहार में प्राइवेट स्कूल में लगी आग, पड़ोसी मकान और कार भी जलीं, कोई हताहत नहीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र की निर्माण विहार कॉलोनी में मंगलवार रात एक प्राइवेट स्कूल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने पड़ोसी मकान के कुछ हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही स्कूल के पास खड़ी एक कार भी आग की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात 8:30 बजे डी ब्लॉक स्थित इस स्कूल में आग लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दमकल अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि आग लगने की सूचना 8:45 बजे मिली थी। हादसे के वक्त स्कूल बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है। जांच जारी है। मौके पर समय पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img