हिमाचल प्रदेशराज्य

Himachal Pradesh health: शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

Himachal Pradesh health: शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण दवाओं के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची (Essential Drugs List) तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नई सूची की समीक्षा एक उच्च स्तरीय समिति करेगी और दवाओं की खरीद सीधे निर्माता कंपनियों से की जाएगी। इसका उद्देश्य बिचौलियों के कारण होने वाली देरी को समाप्त करना और एक पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की सैंपलिंग और गुणवत्ता जांच को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दिशा में राज्य के प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में समर्पित सेल स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में यह सेल बनाए जाएंगे। राज्य सरकार इन सैल्स के लिए पर्याप्त स्टाफ, प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और राज्य में भारत के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 की अनुसूची-एम का सख्ती से पालन किया जाए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button