Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के कब्जे से चोरी के तीन ट्रैक्टर, एक बाइक और एक कार बरामद की गई है, जो घटना में प्रयुक्त की गई थी। पुलिस की मानें तो यह गिरोह काफी समय से इलाके में सक्रिय था और अब तक लाखों की चोरी को अंजाम दे चुका है।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर हैं और इन्होंने जेल में रहते हुए ही ट्रैक्टर चोरी की योजना बनाई थी। जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने ट्रैक्टर चुराने का सिलसिला शुरू किया और फिर भोले-भाले किसानों को ये ट्रैक्टर चेचिस नंबर बदलकर मात्र 50 हजार रुपये में बेच देते थे। इस तरह यह गिरोह बड़ी आसानी से लाखों रुपये की अवैध कमाई करता था।

गिरफ्तार चोरों पर पहले से चोरी और लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बरामद सभी वाहन नोएडा क्षेत्र से ही चोरी किए गए थे।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में ट्रैक्टर चोरी की बढ़ती वारदातों पर काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है। वहीं डीसीपी यमुना प्रसाद ने साफ किया है कि नोएडा पुलिस इस तरह के आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें