Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 35 साल पुराने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से गांव में हड़कंप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 35 साल पुराने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से गांव में हड़कंप

ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र जहांगीरपुर के गांव आसफपुर में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 35 साल पुराने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। खुर्जा तहसील प्रशासन की टीम ने गांव के पास खाद के गड्ढों पर बनी दर्जनों अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने पहले कब्जाधारकों से जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वैध कागजात न मिलने पर अवैध रूप से बनी संरचनाओं को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया।

ग्राम प्रधान पति सुदेश चौधरी ने कहा कि कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत की गई है, जिनमें सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कर विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह जमीन वर्षों से अवैध कब्जे में थी और स्थानीय लोग बार-बार शिकायत कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही इस भूमि पर ग्रामीणों के लिए एक सार्वजनिक पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार खुर्जा और राजस्व विभाग की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। गांव के कई लोग इस निर्णय से खुश दिखे, वहीं कुछ परिवारों को अवैध निर्माण टूटने से भारी नुकसान भी झेलना पड़ा।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन के पुनर्विकास से ग्रामीणों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें