Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Bihar : मोहर्रम से दो दिन पहले कोलासी में पांच बम बरामद, अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, दो भाइयों के विवाद का एंगल सामने

Bihar/Katihar (मृत्युंजय) : बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा में मोहर्रम पर्व से महज दो दिन पहले कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत मथुरा पंचायत में एक दुकान के सामने ठंडे के कैरेट से पांच सुतली बम बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मथुरा पंचायत स्थित कमला जनरल स्टोर के सामने रखे एक कैरेट में संदिग्ध विस्फोटक होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कोलासी शिविर प्रभारी सरवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। इसके बाद बरामद पांच सुतली बम को कब्जे में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी द्वितीय सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के कारण एक भाई ने बम मंगवाया था। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया, जिसने बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बरामद विस्फोटकों की प्रकृति, क्षमता और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

कोलासी शिविर प्रभारी सरवन कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व से पहले बम बरामद होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें