Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सेवाओं का ट्रायल शुरू किया, ट्रायल सात दिनों तक दो मार्गों पर होगा

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सेवाओं का ट्रायल शुरू किया, ट्रायल सात दिनों तक दो मार्गों पर होगा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सेवाओं का ट्रायल शुरू किया है। ट्रायल सात दिनों तक दो मार्गों पर होगा। मार्ग प्रधान एन्क्लेव पुस्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट तक है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि मोहल्ला बस सेवाओं की शुरुआत दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन बसों को सीमित सड़क चौड़ाई और उच्च भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नेविगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। मोहल्ला बस 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाले छह बैटरी पैक से चलेगी, जो 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज कवर करेगी।

केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए पूरी दिल्ली में 16 डिपो बनाए हैं, जिनमें पूर्वी जोन में गाजीपुर डिपो में 60 मोहल्ला बसें होंगी। ईस्ट विनोद नगर में 180 मोहल्ला बसें होंगी। पश्चिम जोन में द्वारका मुख्य डिपो में 40, द्वारका सेक्टर 2 डिपो में 180, केशोपुर डिपो 180, पीरागढ़ी डिपो में 135, शादीपुर डिपो में 230, द्वारका सेक्टर 9 डिपो में 20 मोहल्ला बसें होंगी। ऐसे ही दक्षिण जोन में कुशक नाला डिपो में 350, अंबेडकर नगर डिपो में 180 और उत्तरी जोन में मुंडका डिपो में 60, नांगलोई डीएमआरसी में 60, नांगलोई डीटीसी डिपो में 180, रिठाला डिपो में 70, कोहाट एंक्लेव डिपो में 35, नरेला बस डिपो में 180 बसे होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *