उत्तर प्रदेशराज्य

World Environment Day: राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

World Environment Day: राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी और दायित्व है।

 

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी गिरीश कुमार झा भी मौजूद रहे। सांसद ने इस ग्रीन बेल्ट को “पीएम वन” नाम दिया और घोषणा की कि उनकी ओर से यहां हर महीने 30 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल पर जोर देते हुए एक ही स्थान पर समान प्रजाति के पौधे लगाने की सलाह भी दी। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-10 स्थित कोको काउंटी के पास तथा मिलक लच्छी की ग्रीन बेल्ट में भी पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान पिलखन, अमलतास, गुलमोहर, नीम, जामुन और अन्य छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।

पौधरोपण अभियान में ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण ने इस वर्ष लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने उद्यान विभाग को निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जनसहभागिता के माध्यम से ग्रेटर नोएडा को और अधिक हराभरा बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से घरों, पार्कों, सड़कों के किनारे और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डीजीएम उद्यान एसके जैन, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार, श्यामा प्रसाद, अवर अभियंता हरिंदर सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button