राज्य

Delhi Crime: जाफराबाद में प्रेम संबंध को लेकर 19 वर्षीय युवक की हत्या, पिता ने उठाई न्याय की मांग

Delhi Crime: जाफराबाद में प्रेम संबंध को लेकर 19 वर्षीय युवक की हत्या, पिता ने उठाई न्याय की मांग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की भारत टायर वाली गली में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब 19 वर्षीय युवक जहीर अब्बास की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जहीर अब्बास पुत्र दिलशेर अली के रूप में हुई है, जो पेशे से फैक्ट्री में सीट कवर सिलाई का काम करता था। उसका पिता भी इसी पेशे से जुड़े हैं। इस घटना से पूरे इलाके में भय और गम का माहौल फैल गया।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली आशीष मिश्रा के अनुसार, यह वारदात 11 जून की रात लगभग 10:39 बजे की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जहीर को उसके माता-पिता जेपीसी अस्पताल लेकर जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वारदात का स्थान जाफराबाद थाना क्षेत्र के बजाय सीलमपुर थाना क्षेत्र में आता है। लिहाजा, सीलमपुर थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जहीर का अपने रिश्तेदार क़ासिम से किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते क़ासिम ने अपने बेटे आसिफ और एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मिलकर जहीर पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से मिले सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 47 वर्षीय क़ासिम, उसका 20 वर्षीय बेटा और एक नाबालिग शामिल है जिसकी उम्र मात्र 13 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की मंशा और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हमले की साजिश पहले से रची गई थी और इसमें और कोई शामिल तो नहीं था। मृतक के परिजनों से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

वहीं, इस हृदय विदारक घटना को लेकर जहीर के पिता गुलशर ने प्रेम संबंध की बात सामने रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहीर का क़ासिम की बेटी से प्रेम संबंध था और जब क़ासिम को इसका पता चला, तो उसने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। गुलशर के अनुसार, उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की और जहीर को कुछ समय के लिए इलाके से बाहर भेजने की बात भी कही थी। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपने बेटे को किसी काम से जाफराबाद भेजा, जहां आरोप है कि क़ासिम और उसके बेटों ने जहीर को उसके दोस्त के माध्यम से बुलवाया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

गुलशर का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने खुद देखा कि क़ासिम और उसके बेटों ने उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया। जान बचाने के लिए जहीर पास के एक मकान की तीसरी मंजिल तक भागा, लेकिन वहां वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि कोई और परिवार इस तरह की त्रासदी का शिकार न हो। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players