Noida: नोएडा में तीन महीनों में 30 हजार से अधिक वाहनों की आरसी रद्द, फिटनेस करवाने पर मिली राहत

Noida: नोएडा में तीन महीनों में 30 हजार से अधिक वाहनों की आरसी रद्द, फिटनेस करवाने पर मिली राहत

नोएडा में पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) रद्द करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पिछले तीन महीनों में लगभग 30 हजार पुराने वाहनों की आरसी रद्द की गई है। यह कार्रवाई 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लागू की गई है। इस क्रम में निजी और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।

सेक्टर-32ए स्थित उप संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, अक्टूबर माह में 10,409 वाहनों की आरसी रद्द की गई, जबकि सितंबर में 10,310 और अगस्त में 10,197 वाहनों की आरसी रद्द की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहन जिनकी उम्र तय सीमा पार कर चुकी है और जिन्हें सड़क पर चलाने योग्य नहीं माना गया, उनकी आरसी रद्द की जाती है।

हालांकि, जिन वाहनों ने अपनी फिटनेस करवाई है, उन्हें राहत दी गई है। अक्टूबर में ऐसे लगभग 3,090 वाहनों को एनओसी जारी की गई, जिससे ये वाहन अगले एक साल तक सड़कों पर चल सकेंगे। पिछले तीन महीनों में कुल मिलाकर लगभग 10 हजार ऐसे वाहन अपने नियमीत फिटनेस प्रमाणपत्र के आधार पर फिर से सड़क पर दौड़ने के योग्य बन गए हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। रद्द की गई आरसी वाले वाहन सड़क पर नहीं चल सकते और अगर कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम शहर में बढ़ती सड़क सुरक्षा और पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img