Delhi: दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे, मंत्री आशीष सूद ने गिनाए गरीबों और शिक्षा के लिए किए गए कार्य

Delhi: दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे, मंत्री आशीष सूद ने गिनाए गरीबों और शिक्षा के लिए किए गए कार्य

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सरकार के मंत्री अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों को सामने रख रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को गृह, बिजली और शिक्षा विभाग के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस वार्ता कर बीते 100 दिनों के कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का काम किया है।

मंत्री आशीष सूद ने बताया कि गरीबों की बस्तियों में शौचालय, स्नानघर, सीएम श्री स्कूल, विदेशी भाषा सिखाने के लिए लैंग्वेज लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को सरकार ने 19 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है। सूद ने कहा, “हमारे काम बताने के लिए काफी हैं कि गरीबों की चिंता केवल भाजपा करती है।”

झुग्गियों को लेकर उठ रहे विपक्षी आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में झुग्गियों को हटाने की बजाय उनके विकास के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मद्रासी कैंप में जो झुग्गी हटाई गई, वह दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत बारापुला नाले पर अर्बन फ्लड को रोकने के लिए की गई कार्रवाई थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 215 लोगों को नए फ्लैट दिए गए हैं और बाकी सभी झुग्गियों में सड़क, सीवर और पानी की लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

बिजली विभाग के कार्यों पर बोलते हुए मंत्री सूद ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि उनके नेताओं को बिजली कटौती की सच्चाई नहीं पता। “अब दिल्ली में 24×7 बिजली देने वाली सरकार काम कर रही है। वर्ष 2025 में भाजपा सरकार के कार्यकाल की शुरुआत से मई के अंत तक सिर्फ 1946 बार बिजली कट की घटनाएं हुई हैं, जबकि पहले यह आंकड़ा कहीं अधिक था,” उन्होंने कहा।

आशीष सूद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की जनसंपर्क शैली का भी जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर दिन 1000 से अधिक लोगों से सीधे मिलती हैं, जबकि वह स्वयं भी लगातार जनता से संवाद में रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में केजरीवाल और सिसोदिया खुद को छुपाए बैठे हैं, जबकि उनके नेता दिल्ली में झूठा नैरेटिव फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img