दिल्ली

Delhi Crime: विवेक विहार के फ्लैट में बैग में बंद मिला महिला का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: विवेक विहार के फ्लैट में बैग में बंद मिला महिला का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सत्यम एन्क्लेव स्थित DDA फ्लैट में एक 35 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला है। घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा खोला, तो वहां का नजारा देखकर सभी चौंक गए। शव एक बैग में बंद था, जिसे कंबल में लपेटकर बेड के बॉक्स में छुपाया गया था।

पुलिस को शनिवार शाम 4:37 बजे सूचना मिली कि सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि घर बाहर से बंद था और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान थे। शक होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई, जहां उन्हें बैग में बंद एक महिला का शव मिला। शव बुरी तरह से सड़ चुका था, और वहां अगरबत्तियां भी जलाई गई थीं, जिससे बदबू को दबाने की कोशिश की गई थी।

शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि यह फ्लैट 118A, सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी में स्थित है और इसके मालिक विवेकानंद मिश्रा (50-60 वर्ष) हैं। पुलिस अब मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव को बैग में पैक करके छुपाने की कोशिश की गई थी, जिससे यह मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को मकान मालिक की भूमिका संदिग्ध लग रही है, क्योंकि उन्होंने अब तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और मकान के अंदर से सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मकान में रहने वाले कौन-कौन थे और वहां क्या हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मकान मालिक सहित अन्य संभावित संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच के अनुसार शव की पहचान अंजू उर्फ ​​अंजली पुत्री बच्चन निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। हालांकि, मृतक के माता-पिता से सही पहचान के लिए संपर्क किया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players