Delhi New CM: AAP विधायक दल की बैठक में तय हुआ CM के लिए आतिशी का नाम, गोपाल राय ने दी जानकारी

AAP विधायक दल की बैठक में तय हुआ CM के लिए आतिशी का नाम, गोपाल राय ने दी जानकारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है. कालकाजी से विधायक आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. फिलहाल अरविन्द केजरीवाल सरकार में आतिशी मंत्री है और एक दर्जन से ज्यादा मंत्रालय संभाल रही है. दिल्ली सीएम आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी है. 44 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी के दिल्ली सयोजक गोपाल राय ने आतिशी के नाम की घोषणा करते हुए कहा की विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति को विधायक दल का नेता चुना गया है.

उन्होंने कहा की चुनाव तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी. गोपाल रॉय ने मांग की है की दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्द चुनाव कराया जाए.आतिशी दिल्ली के 2 करोड लोगों के साथ मिलकर, भाजपा के रूकावटों के बावजूद काम करेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के काम को रोकना चाहती है. लेकिन भाजपा के षड्यंत्र से भी आतिशी लड़ेगी. आपको बता दें की दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img