राज्यहरियाणा

कांग्रेस पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देने की साजिश रच रही है : पुष्कर सिंह धामी

कांग्रेस पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देने की साजिश रच रही है : पुष्कर सिंह धामी

– भाजपा योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां देने का क्रम रखेगी जारी : धामी

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया : धामी

किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य : धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचकूला के कई कार्यक्रमों में लिया भाग, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

सपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला, 23 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पंचकूला पहुंचे। श्री धामी ने पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता और कालका से प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के समर्थन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पुष्कर सिंह धामी ने पंचकूला से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की जमकर तारीफ की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया। श्री धामी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देने की साजिश रच रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को भाजपा पर भरोसा है। युवाओं को पता है कि उनका भविष्य भाजपा ही सुरक्षित रख सकती है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पची और बिना खर्ची के नौकरियां दी। जबकि कांग्रेस की सरकार में नौकरियां बेची जाती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली मकसद भ्रष्टाचार करना और परिवारवाद को बढ़ावा देना है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री गुप्ता ने पंचकूला में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराकर इतिहास रचा है। पंचकूला की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और ज्ञानचंद गुप्ता प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे हैं।
उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा को बदला है। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत और सुरक्षित हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया है। हरियाणा विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस, दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेस, अमृतसर बठिंडा जामनगर एक्सप्रेस, कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस हरियाणा के विकास की तस्वीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो हरियाणा है उसकी 10 साल पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी। हरियाणा की भाजपा की सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है, गांवों में 24 घंटे बिजली आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से जन-जन खुश है और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए तत्पर है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के समय किसानों को 2-2 रुपये के चेक मिलते थे। कांग्रेस किसानों का अपमान करने वाली पार्टी है। श्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। हरियाणा देश में एमएसपी पर 24 फसले खरीदने वाला पहला राज्य बना है। हरियाणा कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा नौकरियों की बोली लगाने पर तंज कसते हुए श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ये यही उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नौकरियों की खुली बोली लगाकर कांग्रेस की मंशा को उजागर किया है।

पंचकूला में 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए : ज्ञानचंद गुप्ता

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों में बिना भेदभाव किए पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास किया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। मेडिकल के सुविधाओं के बारे में बोलते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने 500 बेड का अस्पताल अपग्रेड किया। पहले एमआरआई व अन्य जांच के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था अब सारी जांच पंचकूला में हो रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि मेरा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में पंचकूला का हरा भरा, स्वच्छ और विकसित जिला बनाना है।
इन कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रवासी सह प्रभारी विरेंद्र चौहान, पंचकूला विधानसभा प्रवासी प्रभारी सुभाष शर्मा, सह प्रभारी संजीव वशिष्ठ, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, विधानसभ संयोजक हरेंद्र मलिक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, पार्षद जय कौशिक, मंडल अध्यक्ष जेपी जांगड़ा सहित अनेकों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players