भारत

बिजली का तार टूटकर कार, दो बाइक और स्कूटी पर गिरा, धू-धू कर जले वाहन

बिजली का तार टूटकर कार, दो बाइक और स्कूटी पर गिरा, धू-धू कर जले वाहन

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक कार, दो बाइक और एक स्कूटी धू-धू कर जल उठीं। सूचना पर पहुंची फायर की दो गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद से लोगों में बिजली विभाग को लेकर काफी रोष है।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा देखने को मिला। शनिवार रात में बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस तार के नीचे गिरते ही इसकी चपेट में होटल के बाहर खड़ी हुई एक स्विफ्ट कार, दो बाइक व एक स्कूटी आ गई। जैसे ही वहां खड़े वाहन तार की चपेट में आए तेजी से इन वाहनों में आग लग गई। सभी वाहन जलने लगे। जैसे ही इन गाड़ियों में आग लगी चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। फायर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने की वजह से बिजली का तार नीचे गिर गया और उसी की वजह से तार की चपेट में आए वाहनों में आग लग गई। इस घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी रोष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players