Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नामी बिल्डर को समन जारी,अब होना होगा हाजिर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नामी बिल्डर का फर्जीवाड़ा वाला सामने आया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नामी बिल्डर का फर्जीवाड़ा वाला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नामी बिल्डर का फर्जीवाड़ा वाला सामने आया है। एक व्यक्ति ने बिल्डर की कामर्शियल साइट के फूडकोर्ट में एक दुकान को बुक किया था। आरोप है कि दुकान का पूरा पैसा यानी 17 लाख रुपये ले लिये। इसके बाद भी बिल्डर ने उसे दुकान नहीं दी। जिसके बाद बिल्डर की शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की गई। पीड़ित ने बिसरख पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट ने बिल्डर समेत 6 लोगों के खिलाफ समन जारी किया है। इन सभी को 28 मई को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
पीड़ित विक्रांत सयीवल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय प्रदीप कुमार कुशवाहा के समक्ष की शिकायत में बताया कि उन्होंने 23 अप्रैल 2021 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रूविक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड सी 2 सेक्टर ईकोटेक 12 ऑफिस गया था। बिल्डर का धर्मपाल उसे लेकर वहां गया था। इस दौरान उसने बिल्डर की साइट पर फूडकोर्ट में एक दुकान को बुक किया था। शुरू में उसने 6 लाख रुपये दिये थे, इसकी रिसिप्ट उसे देदी गई और उसका बीबए साइन करा लिया। लेकिन उसकी कॉपी नहीं दी। इसके बाद बिल्डर ने विश्वास में लेकर उसने 11 लाख रुपये ले लिए। कुल 17 लाख रुपये बिल्डर के पास चले गए। फिर रसीद मांगने पर टाल-मटोल करने लगे। 19 नवम्बर 2022 को बिल्डर की तरफ से एक लेटर आया, जिसमें लिखा था कि 15 दिन के अंदर पेमेंट कर दो, नहीं तो यूनिट कैंसिल कर दी जाएगी। लेकिन बिल्डर कंपनी के एमडी अभिषेक त्रेहन ने उन्हें रिसिप्ट नहीं दी। कई बार मेल भी किया, लेकिन रिस्पोंस नहीं दिया। जब वह बिल्डर के ऑफिस गया। वहां उदय पारिख ने बदसलूकी और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई
पीड़ित ने इसके बाद थाना बिसरख पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर शिकायत की गई। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। थक हारकर उन्होंने मामले की शिकायत कोर्ट में की। जिसके बाद समन जारी किया गया है।

28 मई को होना है पेश
कोर्ट ने रूविक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड एमडी अभिषेक त्रेहन, सुनीता त्रेहन, अमन त्रेहन, उदय पारीख, दीदार सिंह और मधु अरोड़ा के खिलाफ समन जारी किया है। इन सभी को 28 मई को कोर्ट में तलब किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *