राज्यAccidentCrimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, करीब 12 लोग घायल

नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट के पास देर रात एक बड़ा हादसा...

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सर्विस रोड पर एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 13 लोग घायल हो गए। हालांकि सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, घायल मजदूर बिहार से तरबूज की फसल काटकर लौट रहे थे। ये सभी सहारनपुर के थाना गंगोह के ग्राम बैगी रुस्तम और शामली के थाना कैराना के ग्राम रामडा के रहने वाले हैं। घायलों के नाम जहीद, इमरान, हसनैन, असद, फैजान, अरमान और अहमद को पिलखुवा के सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सामून, तौसीना, रेशमा, नफीस और शामली के रामडा गांव निवासी आशु को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया। यातायात व्यवस्था कुछ ही देर में सामान्य कर दी गई। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players