Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: बॉडी कॉन्टूरिंग से पाएं मनचाहा आकार

नई दिल्ली: बॉडी कॉन्टूरिंग से पाएं मनचाहा आकार
एम्स दिल्ली के प्लास्टिक, पुनर्निर्माण और बर्न सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ शिवांगी साहा ने बताया कि बॉडी कंटूरिंग सर्जरी में लिपोसक्शन का उपयोग करके अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है और ढीली त्वचा को कस कर शरीर को आकार या टोन प्रदान की जाती है।

नई दिल्ली, 5 मार्च: वजन घटाने के बाद, शरीर में अक्सर ढीली त्वचा और वसा जमा होने की समस्या देखी जाती है, जो केवल व्यायाम से ठीक नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में बॉडी कंटूरिंग सर्जरी काफी मदद कर सकती है।

एम्स दिल्ली के प्लास्टिक, पुनर्निर्माण और बर्न सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ शिवांगी साहा ने बताया कि बॉडी कंटूरिंग सर्जरी में लिपोसक्शन का उपयोग करके अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है और ढीली त्वचा को कस कर शरीर को आकार या टोन प्रदान की जाती है। इसका इस्तेमाल अक्सर शरीर के उन खास हिस्सों पर किया जाता है, जहां आहार और व्यायाम से कोई फर्क नहीं पड़ता। जैसे पेट और पार्श्व भाग, नितंब, गर्दन, चेहरे, ठोड़ी और जांघें आदि।

इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान मोटी हो जाने वाली महिलाएं प्रसव के बाद अपने शरीर के आकार में सुधार लाने के लिए भी कंटूरिंग का सहारा लेती हैं। इससे शरीर को नया आकार देने के साथ गतिशीलता में सुधार लाने में मदद मिलती है। डॉ शिवांगी ने बताया कि यह, उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनका बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 30 से कम है और वजन पिछले छह महीनों से स्थिर है। इसके अलावा उन्हें डायबिटीज या हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां नहीं हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें