Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने वार्डों का दौरा शुरू किया

Faridabad: फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने वार्डों का दौरा शुरू किया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने आज नई पहल करते हुए वार्ड 28 का दौरा किया और अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एंक्रोचमेंट से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की और स्पष्ट किया कि जल्द ही अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को समय पर और तेजी से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान सिर्फ वार्ड 28 तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि एक-एक करके पूरे फरीदाबाद के सभी वार्डों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि जनता से सीधा संवाद हो, समस्याओं की सही जानकारी मिले और विकास कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सके। खड़गटा ने भरोसा दिलाया कि जहां भी एंक्रोचमेंट है उसे हटाया जाएगा और योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू किया जाएगा।

वार्ड 28 के पार्षद उमेश शर्मा ने भी इस दौरे की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पहली बार किसी नगर निगम कमिश्नर ने खुद वार्ड में आकर सभी इलाकों का निरीक्षण किया और समस्याओं को गंभीरता से सुना। पार्षद ने कमिश्नर को इलाके की अवैध कॉलोनियों, एंक्रोचमेंट और लंबित विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वार्ड में दो कम्युनिटी सेंटर और एक स्टेडियम बनाने की मांग भी रखी। शर्मा ने कहा कि जनता में इस पहल से उत्साह और उम्मीद की लहर है क्योंकि लोगों को लग रहा है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान तेज़ी से होगा।

गौरतलब है कि 1995 में जब से फरीदाबाद नगर निगम का गठन हुआ है, यह पहली बार है जब किसी कमिश्नर ने सभी वार्डों का दौरा करने और वहां की वस्तु स्थिति समझने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। इस नई पहल को जनता के बीच बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि विकास कार्यों में अब और तेजी आएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें