बेसमेंट एरिया में पानी भरने से परेशान निवासी

अमर सैनी

नोएडा। सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी के बेसमेंट एरिया में गंदे पानी भरने से सभी निवासी परेशान हैं। निवासियों को सोसाइटी की मजबूती की चिंता सता रही है। उनका आरोप है कि गंदा पानी भरने के कारण पिलर कमजोर पड़ रहे हैं। जो की ठीक बात नहीं है। प्रबंधन से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। वहीं, पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने जाना भी मुश्किल हो गया है।
सोसाइटी के निवासी संजय शर्मा ने बताया कि परिसर में करीब 6,500 परिवार रहते हैं, लेकिन निवासियों को मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल रही हैं। बेसमेंट एरिया की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जिस पर प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। टावर एफ5 और एफ7 के बेसमेंट एरिया में मैकेनिकल पार्किंग बनी हुई है। आरोप है कि पूरे बेसमेंट एरिया में काफी लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है। जिसको साफ नहीं की गई है। गंदा पानी भरने के कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। पूरे पार्किंग एरिया में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। ऐसे में लोग वहां पर अपने वाहन खड़ा करने भी नहीं जा पा रहे हैं। जिससे सोसाइटी में पार्किंग की समस्या भी उत्पन्न होती है। लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img