प्रभारी मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से जाना हालचाल

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सोमवार सुबह सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने आईसीयू व वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया l इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के मरीजों से भी बातचीत की तथा उनकी परेशानी पूछी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से कोरोना कल में भर्ती स्टाफ को हटाने तथा भंगेल सीएचसी में खाने को लेकर कमिश्नन के खेल पर जब सवाल किए गए तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह पता कर के तभी इस पर कुछ जवाब दे पाएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई तथा उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की तथा सभी मरीज यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्ट नजर आए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में हमेशा सफल रही है तथा इनको आगे और भी गति प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीएमओ डॉक्टर सुशील शर्मा, अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल के अलावा भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा समेत भाजपा की कई पदाधिकारी तथा अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टॉफ मौजूद थे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img