उत्तर प्रदेशभारतराज्यराज्य

नोएडा में पेशाब करते दो लोगों की मौत

नोएडा में पेशाब करते दो लोगों की मौत

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-1 क्षेत्र में दो लोगों की पेशाब करते हुए मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट के खंभे पर दोनों पेशाब कर रहे थे। अचानक खंभे में करंट उतरने से दोनों उसकी चपेट में आए और उनकी मौत हो गई।
थाना फेज-1 पुलिस मंगलवार को सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास एक ई-रिक्शा खड़ा था। वहां जामा मस्जिद के पीछे जेजे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पेशाब करने के लिए ई-रिक्शा के पास आया, तभी उसे करंट लग गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह वहां एक नशे में युवक भी पेशाब कर रहा था। उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान 18 वर्षीय अरमान निवासी सेक्टर 8 के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अरमान के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि विभाग ने उनके बच्चे की जान ली है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुधरने को नहीं तैयार है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि करंट लगने से मौत हुई है। एक युवक की पहचान हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button