कोर्ट में चैंबर का ताला तोड़कर कीमती सामान उड़ाया

अमर सैनी

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के कॉमर्शियल कोर्ट में एक पीठासीन अधिकारी के चैंबर का ताला तोड़कर चोरी की घटना की सामने आई है। मामले में कोर्ट के बाबू ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कासना स्थित कॉमर्शियल कोर्ट के बाबू राजेश बाबू ने बताया कि वह कॉमर्शियल कोर्ट नंबर एक के पीठासीन अधिकारी के यहां कार्यरत है। 30 जुलाई को सुबह जब वह कोर्ट में पहुंचे तो उन्होंने कोर्ट का ताला खुला पाया। जब वह अंदर गए तो देखा कि कोर्ट नंबर एक के पीठासीन अधिकारी के कक्ष का ताला टूटा हुआ था। वहां से कंप्यूटर, कंप्यूटर से संबंधित सामान व अन्य कीमती सामान गायब था। उनका आरोप है कि अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा चोरी किए गए सामान के बारे में स्पष्ट उल्लेख नही करते हुए मौखिक रूप से नया कंप्यूटर मॉनिटर चोरी होना बताया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img