उत्तर प्रदेशदिल्लीभारतराज्यराज्य

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं पुलिस उपायुक्त ने फूल मंडी का किया स्थलीय निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं पुलिस उपायुक्त ने फूल मंडी का किया स्थलीय निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान एवं पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा में पहुंचकर निर्वाचन कार्यों को लेकर की जा रही तैयारियों का बहुत ही गहनता के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मंडी हिमांशु वर्मा को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में नंबरिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, पोलिंग पार्टी आगमन व रवानगी, डिस्पैच और रिसीविंग के संबंध में सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण कर ली जाये। साथ ही निर्देश दिए कि फूल मंडी परिसर में यथाशीघ्र सीसीटीवी स्थापित कराए जाने का कार्य पूर्ण करा लिया जाये।

पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह द्वारा संबंधित थाना अध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए कि फूल मंडी फेस टू नोएडा में चुनावी कार्यों से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी कानूनी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप दुरुस्त कर ली जाये। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, समस्त सहायक रिटर्निग ऑफिसर, नोडल अधिकारी मंडी हिमांशु वर्मा, मंडी सचिव एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players