किशोरी को अगवा करने के मामले में दो पर केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-35 में घर के सामने से कार सवार दो युवक किशोरी को अगवा कर फरार हो गए। किशोरी की मां की शिकायत पर सेक्टर-24 पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-35 निवासी अजमीमा खातून ने बताया कि वह घर में साफ सफाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी साहिबा परवीन को पड़ोस का रहने वाला समीर काफी दिनों से परेशान करता था। इसकी शिकायत मोरना चौकी में की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया था। आरोप है कि 12 मई को जब उनकी बेटी अपनी बहन के साथ घर पर थी, तभी समीर और उसका भाई मेहरू एक सफेद रंग की गाड़ी लेकर घर के सामने आए। दोनों ने उनकी 16 वर्षीय बेटी से कहा कि उसकी मां बेहोश हो गई है और उसे डॉक्टर के पास लेकर चलना है। दोनों ने जबरन किशोरी को अपनी कार में बैठा लिया और कहीं लेकर चले गए। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सेक्टर 24 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

Hot this week

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना के बैंड की देशभक्ति धुनें

Army Band: ताजमहल से इंडिया गेट तक गूंजेंगी सेना...

Topics

AI Dental Advice, Dental Injury, ChatGPT Dental Advice, AI Healthcare Accuracy, AI Medical Advice

AI Dental Advice: दांतों की चोट में AI की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img