Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अंजली बंसल की हाईकमान में मजबूत पकड़, टिकट की राह होगी आसान

अंजली बंसल
अंजली बंसल की हाईकमान में मजबूत पकड़, टिकट की राह होगी आसान

अंजली बंसल की हाईकमान में मजबूत पकड़, टिकट की राह होगी आसान

रिपोर्ट : पार्वती रमोला

पंचकूला 21 अगस्त। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र पंचकूला के पहले विधायक स्वर्गीय डीके बंसल की धर्मपत्नी अंजली बंसल पूरी सक्रियता से पंचकूला के लोगों के बीच कांग्रेस के प्रचार में जुटी हुई हैं। अंजली बंसल पंचकूला से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार हैं। पिछले लगभग 15 वर्ष से अंजली बंसल पंचकूला में सक्रिय रही। डीके बंसल के विधायक रहते हुए भी अंजली बंसल पंचकूला के लोगों के काम करवाने में सक्रियता भूमिका निभाती नजर आईं। डीके बंसल के स्वर्गवास के बाद भी अंजली बंसल ने लोगों की सेवा करना नहीं छोड़ा।

इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अंजली बंसल ने सामंजस्य बनाकर रखा, जिसका लाभ इस चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाला है। अंजली बंसल ने पंचकूला सीट से कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है और उनके पार्टी हाईकमान में पुराने संबंध होने के चलते काफी लाभ मिलने की संभावना है। अंजली बंसल ने कहा कि वह पंचकूला के हर क्षेत्र से अच्छी तरह वाफिक हैं। लोगों की समस्याओं को हल करवाने का वह दम रखती हैं। हमारा परिवार हमेशा ही पंचकूला के लोगों के कार्य करवाता आ रहा है। स्वर्गीय डी के बंसल की कार्यशैली हर किसी ने देखी है, इसलिए लोग हमारे परिवार को अपना परिवार मानते हैं।

अंजली बंसल ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान द्वारा आशीर्वाद देकर उन्हें पंचकूला से चुनाव मैदान में उतर जाता है, तो वह भारी बहुमत से इस सीट को जीत कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने में अहम भूमिका में होंगी। अंजली बंसल ने कहा कि भाजपा का पिछला 10 वर्ष का कार्यकाल पंचकूला के विकास में एक काला अध्याय बनकर सामने आए हैं। यहां पर किसी प्रकार से लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, डंपिंग ग्राउंड पंचकूला के लिए एक नासूर बन चुका है, जिसे हटाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। अंजली बंसल ने कहा कि शहर में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आया। आवारा पशु, आवारा कुत्ते आज भी लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली से हर वर्ग परेशान हैं और इसलिए लोगों ने प्रदेश से भाजपा को चला करने का मन बना लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *