Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Faridabad Crime: फरीदाबाद में वेटर की हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad murder, waiter murder case, weapon supplier arrested, DLF crime branch

Faridabad Crime: फरीदाबाद में वेटर की हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में साल 2024 में शादी समारोह के दौरान वेटर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकुल (22) अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 13 दिसंबर 2024 को सैनिक कॉलोनी में आयोजित एक शादी कार्यक्रम के दौरान वेटर मुबारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के चाचा इमरान वासी बदरखल की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी मुकुल ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल पंकज को उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पंकज ने वह पिस्टल अपने साथी मोहित को दी, जिसने शादी समारोह के दौरान मुबारिक पर गोली चलाई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मुकुल की गिरफ्तारी से जांच को अहम दिशा मिली है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी मुकुल को अदालत में पेश करने के बाद आगामी पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हथियार की सप्लाई चैन, वारदात के उद्देश्य और संबंधित अन्य लोगों की पहचान से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें