राज्यउत्तर प्रदेश

Agra: आगरा में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को मिला हितलाभ, योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार

Agra: आगरा में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को मिला हितलाभ, योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के कल्याण के लिए भव्य आयोजन किया गया। आगरा छावनी रेलवे परिसर में उत्तर प्रदेश श्रम विभाग और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के सहयोग से श्रमिक पंजीयन कैम्प, गोष्ठी और हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा कैन्ट के विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि श्रमिक भाई ई-श्रम योजना में अपना पंजीकरण जनसेवा केंद्रों के माध्यम से कराएं ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद श्रमिक अपनी समस्याओं की शिकायत भी जन सेवा केंद्रों से कर सकते हैं, जिनका समाधान विभाग द्वारा 30 दिन के भीतर किया जाएगा।

डॉ. धर्मेश ने श्रमिक पंजीयन कैम्पों के व्यापक आयोजन के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण हो सके। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय योजना की भी चर्चा की, जिसमें पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा दी जा रही है। विधायक ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी और पेंशन जैसी योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को आगे आना चाहिए। उन्होंने अपील की कि श्रमिक अपने पंजीकरण कराएं और अन्य श्रमिकों को भी प्रेरित करें ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त संजय कुमार ने श्रमिकों को विभिन्न श्रम अधिनियमों की जानकारी दी और बताया कि विभाग उनके न्याय दिलाने के लिए लगातार सक्रिय है। सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। लार्सन एंड टुब्रो के सीनियर मैनेजर आर. आर. मोहंती ने बताया कि उनकी संस्था में कार्यरत श्रमिकों को नियमों के अनुसार वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

विधायक डॉ. धर्मेश ने श्रमिकों को शिशु, मातृत्व एवं बालिका आशीर्वाद योजना और कन्या विवाह सहायता योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए, जिनकी धनराशि सीधे श्रमिकों के खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डी. एस. दीक्षित ने किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, एल एंड टी के फाइनेंस और एडमिन हेड एम. वी. तेरु वेंगडम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण चंद दत्त, राजेश द्विवेदी, एस. के. सिन्हा, विजय शंकर तिवारी, छत्रसाल बरनवाल, बंक बहादुर, अनिल दिवाकर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players