Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस के शहीद कांस्टेबल सौरभ देशवाल के लिए कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की मदद की घोषणा

Ghaziabad Encounter: नोएडा पुलिस के शहीद कांस्टेबल सौरभ देशवाल के लिए कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की मदद की घोषणा

रिपोर्ट: अमर सैनी

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गई नोएडा थाना फेज-3 की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी के साथियों ने पुलिस टीम पर न केवल पथराव किया, बल्कि फायरिंग भी शुरू कर दी। इस हमले में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरव देशवाल को गोली लग गई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस वांछित बदमाश कादिर को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। हमले के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शहीद कांस्टेबल सौरव के परिवार को अपने एक दिन का वेतन यानी एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मी, अधिकारी और कर्मचारी भी अपने एक दिन का वेतन शहीद के परिवार को देंगे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और नोएडा पुलिस इस दुख की घड़ी में शहीद जवान के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस हमले ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विभाग ने यह भी संदेश दिया है कि अपने साथी के परिवार की देखभाल के लिए पूरा बल एकजुट है। कर्तव्य की राह में अपने प्राण गंवाने वाले कांस्टेबल सौरव को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img