Road Accident: सेक्टर-99 में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज

Road Accident: सेक्टर-99 में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-99 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-110 स्थित लोटस पनास सोसाइटी निवासी डॉ. शालिनी वर्मा ने बताया कि उनका बेटा अर्नव कटियार शनिवार को घर के काम से बाइक लेकर निकला था। जब वह सेक्टर-99 के टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी ग्रांड विटारा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार सेक्टर-27 निवासी जय किशन चला रहा था।

हादसे के बाद घायल अर्नव को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी चालक अस्पताल पहुंचने के बाद वहां से फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। जब तक डॉ. शालिनी वर्मा अस्पताल पहुंचीं, तब तक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img