Accidentउत्तर प्रदेशराज्य

Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर हादसा, कार की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, चालक घायल

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-9 पर शिवा ढाबे के पास बड़ा हादसा हो गया।

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-9 पर शिवा ढाबे के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रहे कार सवार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक भी हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह NH-9 पर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहा कार सवार शिवा ढाबे के पास पहुंचा तो पैदल जा रहा व्यक्ति कार की चपेट में आ गया, इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हादसे में घायल हुए कार चालक मोहल्ला मकबरा थाना कटघर जिला मुरादाबाद का अजीम को पुलिस ने हापुड़ के सीएचसी में भर्ती कराया है।

क्या बोले थाना प्रभारी
थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players