Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पॉल्यूशन डिपार्टमेंट ऑफिसर के मकान से लाखों रुपये का सामान किया चोरी

थाना बीटा 2 क्षेत्र में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के निर्माणाधीन मकान पर धावा बोलकर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए
थाना बीटा 2 क्षेत्र में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के निर्माणाधीन मकान पर धावा बोलकर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के निर्माणाधीन मकान पर धावा बोलकर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान आरोपी मकान के बाहर सो रहे कर्मचारियों के मोबाइल भी चोरी कर ले गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पॉल्यूशन डिपार्टमेंट में अधिकारी ब्रह्मदेव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्वर्ण नगरी के डी ब्लॉक में उनका मकान निर्माणाधीन है। पीड़ित के मुताबिक 12 अप्रैल की रात चोरों ने वहां धावा बोला और उनके घर की तीनों मंजिलों पर लगे बिजली के तार काट कर चोरी कर लिए। चोरों ने वाइब्रेटर मशीन की मोटर और वहां सो रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी चुरा लिये। पीड़ित ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि उनके घर में दो दिन चोरों ने चोरी की है।
पहली बार 11 अप्रैल को और दूसरी बार 12 अप्रैल को आये। उनके मुताबिक चोरों ने उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के घर पर भी धावा बोला और घर के अंदर बिजली की वायरिंग काट दी। इसी बीच वे लोग जाग गये और चोर मौके से भाग गये। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं से स्वर्णनगरी में दहशत का माहौल है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *