Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : 26 सितंबर को होगा संतोष ऐकेडेमिया टैलेंट एग्जामिनेशन का आयोजन

Ghaziabad News : संतोष ऐकेडेमिया आगामी 26 सितंबर को जिला स्तरीय “संतोष ऐकेडेमिया टैलेंट एग्जामिनेशन” का आयोजन करने जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानना और प्रोत्साहित करना है।

परीक्षा के विवरण:

-परीक्षा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगी।

-परीक्षा 1 घंटे की होगी, जिसमें कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

-प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा

-प्रश्नपत्र में गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान और मानसिक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

-सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे और उत्तर ओ.एम.आर. शीट पर भरने होंगे।

पुरस्कार और छात्रवृत्ति:

-प्रथम पुरस्कार – 50,000 रुपये

-द्वितीय पुरस्कार – 40,000 रुपये

-तृतीय पुरस्कार – 30,000 रुपये

-विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100% तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

-कुल छात्रवृत्ति राशि लगभग 50 लाख रुपये तक रहेगी।

परीक्षा की तिथियां:

-पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25 सितंबर

-परीक्षा की तिथि: 26 सितंबर

-परिणाम की घोषणा: 20 अक्टूबर

प्रेस वार्ता करते हुए डॉ. श्वेता चौधरी जनरल मैनेजर मार्केटिंग ने इसकी जानकारी दी। वहीं संतोष ऐकेडेमिया के मुख्य परिचालन अधिकारी विक्की माहेश्वरी ने बताया कि यह परीक्षा शहर के सभी प्रमुख विद्यालयों और आरडीसी स्थित संतोष ऐकेडेमिया सेंटर पर आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें