Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

आज से मेरठ में आयोजित होगी प्रतियोगिता, दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

मेरठ के यूपी योद्धा बीके अकादमी में सोमवार से के-7 कबड्डी यूपी लीग का आयोजन 23 अप्रैल तक होगा
आज से मेरठ में आयोजित होगी प्रतियोगिता, दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

अमर सैनी

नोएडा। मेरठ के यूपी योद्धा बीके अकादमी में सोमवार से के-7 कबड्डी यूपी लीग का आयोजन 23 अप्रैल तक होगा। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें शिरकत करेंगी। इनमें 22 खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा की जेडी कबड्डी अकादमी के हैं। नोएडा निंजा टीम का कोच ग्रेटर नोएडा के जितेंद्र नागर को बनाया गया है।
गौतमबुद्ध नगर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि नौ अप्रैल को वाराणसी, दस को आगरा और फाइनल ट्रायल 11 अप्रैल को मेरठ में होने के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनकर्ताओं में जितेंद्र नागर, किरनपाल, कबड्डी संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव राजेश कुमार सिंह रहे। आठ टीमें प्रतियोगिता में शामिल होंगी। एक दिन में दो मैच होंगे। मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। चुने गए खिलाड़ियों में गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले नवनीत नागर, अमित नागर, रवि भाटी, पवन भाटी, आशीष भाटी, मानव नागर शामिल हैं। इनके अलावा ग्रेनो की जेडी कबड्डी अकादमी के विवेक काेहली, गौरव बंसल, आयुष चौधरी, लक्की कुमार, आर्यदीप, परवीन, शनि गुप्ता, अंकित, अर्जुन, प्रशांत, सूर्यप्रताप, निखिल सोलंकी, सोमवीर, सत्यम सिंह, महेंद्र यादव और कृष्णवीर विभिन्न टीमों में चुने गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *