Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तानाशाही के खिलाफ आप ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, जालंधर के निगम चौक पर जुटे आप पंजाब के नेता

*

चंडीगढ़/जालंधर, 14 अप्रैल(कोमल रमोला )

अंबेडकर जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। आप पंजाब के नेता मोदी सरकार और उनके तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जालंधर के निगम चौक पर एकत्रित हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए आप के होशियारपुर से उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि केवल ‘आप’ ही डॉ. बीआर अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ा रही है और आम लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। महंगाई के इस दौर में हम लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं और उन्हें महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। जब भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण हर राज्य में बेरोजगारी दर बढ़ रही थी, तब पंजाब सरकार ने हमारे युवाओं को 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। पंजाब में मुफ्त बिजली भी मान सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि आज हमारा देश भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही झेल रहा है। वे संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम यहां लोगों को ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ’ में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस तानाशाही सरकार ने हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल बाबा साहब अंबेडकर के नक्शे-कदम पर चल रहे थे। वह आम लोगों के जीवन को ऊपर उठा रहे थे। उनका उद्देश्य निःशुल्क एवं सर्वोत्तम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। ये लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते क्योंकि पढ़े-लिखे लोग अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करेंगे तो वो लोग नफरत फैलाने वाली बीजेपी को वोट नहीं देंगे। अरविंद केजरीवाल ने सरकारी दफ्तरों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बी आर अंबेडकर की तस्वीरें लगाई।

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने डीसी कार्यालय पठानकोट में संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही समाज के हर वर्ग के जीवन को ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है।

आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिया और हम अपने अधिकार का प्रयोग कर केंद्र से तानाशाह भाजपा सरकार को खत्म करेंगे। कैबिनेट मंत्री और पटियाला से लोकसभा उम्मीदवार डॉ बलबीर सिंह ने पटियाला में डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार राज कुमार चब्बेवाल, विधायक जालंधर सेंट्रल रमन अरोड़ा, विधायक नकोदर इंद्रजीत कौर मान, मंगल सिंह बस्सी (अध्यक्ष पंजाब एग्रो), चंदन ग्रेवाल (अध्यक्ष पंजाब स्वच्छता आयोग), राजविंदर कौर थियाड़ा (राज्य सचिव), अश्विनी अग्रवाल (लोकसभा प्रभारी जालंधर), अमृत पाल सिंह (जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी), स्टीफन कलेर (जिला अध्यक्ष जालंधर ग्रामीण), सुरिंदर सिंह सोढ़ी (निर्वाचन क्षेत्र-प्रभारी जालंधर कैंट), गुरिंदर सिंह शेरगिल (जिला सचिव जालंधर शहरी), नैना छाबड़ा (जिला सचिव जालंधर ग्रामीण), संजीव भगत (जिला मीडिया प्रभारी जालंधर), हरचरण सिंह संधू (राज्य संयुक्त सचिव), आत्म प्रकाश सिंह बब्लू (राज्य संयुक्त सचिव), डॉ. राजेश बब्बर (प्रदेश संयुक्त सचिव), जसवीर जलालपुरी (प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विंग), गुरप्रीत कौर (अध्यक्ष महिला विंग जालंधर), सीमा बंडाला, सुख संधू आदि आप नेताओं ने जालंधर में ‘संविधान बचाने’ और ‘तानाशाही ख़त्म करने’ की शपथ ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *