आईजीएमपीआई कोचिंग सेंटर के साथ नोएडा में 12 करोड़ की धोखाधड़ी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में दिल्ली के एक नामी शैक्षणिक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज इंडिया (IGMPI) के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सैयद एस अब्बास ने सेक्टर-63 थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को शिकायत देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. सैयद एस अब्बास ने बताया कि उन्होंने नोएडा में एक कोचिंग सेंटर स्थापित करने के लिए सेक्टर-63 के एक भवन स्वामी से संपर्क किया। किराए पर भवन लेने के लिए उन्होंने 9 लाख रुपये का भुगतान किया और पूरी तैयारी के साथ कोचिंग सेंटर में करीब 12 करोड़ रुपये के उपकरण और फर्नीचर स्थापित किए।हालांकि, बाद में पता चला कि भवन मालिक के पास यह भवन नोएडा प्राधिकरण से ही लीज पर लिया हुआ है। जब संस्थान ने भवन खाली करने के लिए कहा, तो भवन मालिक ने कोचिंग सेंटर पर ताला लगा दिया और एक साल का अग्रिम किराया मांगने लगा।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img