Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ghaziabad Bank Shooting: गाजियाबाद में गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad bank shooting, Loni border bank incident

Ghaziabad Bank Shooting: गाजियाबाद में गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में स्थित बलराम नगर इलाके में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक के गार्ड ने ही बैंक मैनेजर को गोली मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना 16 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे की है। बैंक में तैनात गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक के अंदर ही मैनेजर अभिषेक शर्मा पर अचानक गोली चला दी। गोली सीधे मैनेजर की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंक में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग घबरा गए। कुछ ही देर बाद बैंक का गार्ड हाथ में बंदूक लेकर बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद बैंक के अंदर से घायल मैनेजर को बाहर लाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी गार्ड की पहचान रवींद्र हुड्डा के रूप में हुई है, जो बागपत का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गार्ड और बैंक मैनेजर के बीच काफी समय से छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गार्ड ने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दे दिया। वारदात के बाद आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े बैंक के अंदर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें