उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीपावली से पहले नोएडा पहुंचेंगी 8 डबल डेकर बस

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर को दी गई आठ डबल डेकर बसें अब तक जिले में नहीं पहुंच पाई है। दावा किया गया है कि दीपावली से पहले यह बसें नोएडा आ जाएंगी। सारी बसें कानपुर से बनकर प्रयागराज में कुंभ के दौरान भेजी गई थी। वहां से नोएडा तक का मात्र 10 घंटे का सफर 150 दिन बीत जाने के बावजूद भी पूरा नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण है कि रास्ते में इतने चार्जिंग प्वाइंट नहीं है। बसों को ट्रांसपोर्ट ट्रक से लाने की योजना है।
फरवरी में शासन स्तर पर हुई बैठक में नोएडा को आठ डबल डेकर बसें देने की घोषणा की गई थी। जिले के मोरना और कासना डिपो को पहले ही 100 नई सीएनजी बसें मिल चुकी हैं। इनमें 40 बसें मोरना और 60 बसें कासना डिपो को आवंटित की गई थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रोडवेज प्रबंधन ने शासन से डबल डेकर बसों की मांग की थी।

कुंभ के बाद से खड़ी है बसें
सभी 8 डबल डेकर बसें कानपुर में बनकर मार्च में प्रयागराज भेजी गई थी। इनका उपयोग महाकुंभ की तैयारियों के लिए किया जाना था। अप्रैल तक इनका नोएडा आना प्रस्तावित था, लेकिन अब तक ये प्रयागराज में ही खड़ी है। बसों को नोएडा लाने के लिए ट्रांसपोर्ट ट्रकों का सहारा लिया जाना है।

यात्रियों को मिलेगी राहत
डबल डेकर बसों के नोएडा आने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। जिले के अलग-अलग रूट पर यह बसें चलेंगी। तेजी से बस रहे शहर में यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है ऐसे में यहां जल्द ही ट्रांसपोर्ट सेवा में सुधार देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के आरएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बसें दीपावली से पहले नोएडा पहुंच जाएंगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img