उत्तर प्रदेश, नोएडा: कनाडा में रह रहे व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक गंभीर जमीन घोटाले का मामला सामने आया है। कनाडा में रह रहे 70 वर्षीय व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसकी 50 बीघा जमीन हड़पने का प्रयास किया गया।

मामले में पीड़ित जिले सिंह ने बताया कि उन्होंने 1996 में दिल्ली निवासी राहुल सोनी से बेला खुर्द गांव में जमीन खरीदी थी। पॉवर अटॉर्नी और बैनामा कराने के बाद राहुल कनाडा चला गया। इसके बाद चार राज्यों के 13 लोगों ने मिलकर एक साजिश रची।

आरोपियों ने पंजाब से राहुल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। फिर फर्जी बेटा-बेटी बनाकर वसीयतनामा तैयार करवाया। अट्टा फतेहपुर के कुछ आरोपियों ने सरकारी कार्यालय में इसकी पुष्टि भी करवाई। इस तरह उन्होंने जमीन के दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

आरोपियों में उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लोग शामिल हैं। पीड़ित को दनकौर पुलिस से मदद न मिलने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img