Delhi: दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्ती, शिक्षा मंत्रालय का ‘पेरेंट्स टाउन हॉल’ आयोजन

Delhi: दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्ती, शिक्षा मंत्रालय का ‘पेरेंट्स टाउन हॉल’ आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय की ओर से ‘पेरेंट्स टाउन हॉल’ का आयोजन शुरू किया गया है। इस पहल की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री आशीष सूद कर रहे हैं और इसे सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है, जहां स्थानीय विधायक अभिभावकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

इसी क्रम में शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजय गोयल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। बैठक में अभिभावकों ने खुलकर निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठाया। कई अभिभावकों ने शिकायत की कि स्कूल प्रशासन मैगजीन को अनिवार्य बताकर बच्चों से 1500 रुपये तक वसूली करता है। वहीं, कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जो मामूली 100 रुपये की राशि न चुकाने पर बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोक देते हैं।

विधायक संजय गोयल ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि इस तरह की जबरन वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति और हाल ही में पारित अधिनियम के तहत इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई निजी स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है, तो उस पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लगातार उल्लंघन की स्थिति में स्कूल का सर्टिफिकेट रद्द करने की कार्रवाई भी संभव है। इस पहल का मकसद न केवल अभिभावकों को राहत देना है बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को भी मजबूत करना है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img