Noida Police: होली और जुम्मे की नमाज को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

Noida Police: होली और जुम्मे की नमाज को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट: अमर सैनी

होली पर्व और जुम्मे की नमाज को देखते हुए नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में होली की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है, वहीं लोग अपने घरों को रवाना होने लगे हैं। इस दौरान पुलिस विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

नोएडा पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलेभर में 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह के हुड़दंग या यातायात नियमों के उल्लंघन को रोका जा सके।

होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। लोग रंग, गुलाल और मिठाइयों की खरीदारी में व्यस्त हैं। वहीं, पुलिस हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल माहौल में मनाया जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img