उत्तर प्रदेश : मथुरा के वृंदावन में आयोजित हुई सनातनी बैठक, ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा को लेकर हुई चर्चा

Mathura News (सौरभ) : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में एक सनातनी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, BJP सांसद मनोज तिवारी सहित 200 से ज्यादा साधु और संत पहुंचे। बैठक में ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा को लेकर चर्चा हुई, जो 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी।

पदयात्रा के उद्देश्य

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस पदयात्रा के जरिए हिंदुओं के एकजुट होने और हिंदू राष्ट्र बनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान ब्रज में मांस-मदिरा की दुकानें बंद करने और यमुना शुद्ध करने की मांग उठाई जाएगी। करीब 170 किमी की पदयात्रा 10 दिन में पूरी होगी। इस पदयात्रा को बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन ‘सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया गया है। ¹

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img