उत्तर प्रदेश : हापुड़ में उधार के 300 रुपये मांगने पर विवाद, दो पक्षों में पथराव

Hapur News : हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र कस्बे में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए, जिससे झगड़े के दौरान 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चाय की पत्ती उधार न देने पर दो लोगों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में दो पक्षों के बीच पथराव में बदल गया।

पैसे लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी शाहिद मोनिश की किराना की दुकान पर चाय की पत्ती लेने गया था। मगर शाहिद पर पहले से ही कुछ रुपये उधार थे, जिनको दुकानदार मोनिश ने मांगा और सामान देने की बात कही। मगर पैसे लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने किया मामला नियंत्रित

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने झगड़ा करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने अपनी छत से सड़कों पर जमकर पथराव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img