Delhi CM in Z Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी सुरक्षा, आरोपी राजेश पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Delhi CM in Z Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी सुरक्षा, आरोपी राजेश पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जाएगी। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है जब बीते दिन साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। इस मामले में आरोपी राजेश खिमजी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को देर रात दिल्ली पुलिस ने द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन किया और केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का निर्णय लिया। अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। इस घटना के बाद से दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img